नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 720 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह न्यूजीलैंड की सरमजीं पर किसी भी द्वारा बनाया गया आज तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जी हां, खुद मेजबान टीम भी आज तक इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों के दम पर टीम इंडिया यह कमाल करने में कामयाब रही। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को 368 रनों पर समेट दिया था। हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी के दम पर कीवी टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इसके जवाब में भारत ने 8 अर्धशतकीय साझेदारी की। 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए और 4 बल्लेबाज -यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल- अर्धशतक लगाने में कामयाब रही। भारतीय पारी के दौरान 10...