नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे मैच में धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर उनकी मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगले ने यह जुर्माना लगाया। समय की छूट यानी टाइम अलावंस को ध्यान में रखने के बाद भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम निर्धारित समय में तय ओवरों से 7 ओवर पीछे रही। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, यदि कोई टीम निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है, तो उसे हर कम ओवर के लिए अपनी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ता है। इसकी अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत है। आईसीसी का यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है। मीडिया रिलीज में दी गई ज...