नई दिल्ली, मार्च 22 -- न्यूजीलैंड की T20 टीम को एक और नया कप्तान मिला है। हालांकि, ये रेगुलर कैप्टन नहीं है। एक स्टैंड-इन कैप्टन के तौर पर उनके नाम की पुष्टि हुई है। ये कोई और नहीं, बल्कि ऑलराउंडर जेम्स नीशम हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले के दौरान टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहली बार वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के कप्तान होंगे। जेम्स नीशम को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जेम्स नीशम को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि वे चौथे टी20 मैच में कमान संभालेंगे। बोर्ड ने लिखा है, "ऑलराउंडर जेम्स नीशम आज शाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे T20I में अपने करियर में पहली बार BLACKCAPS (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम) की कप्तानी करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.