नई दिल्ली, जुलाई 1 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। एक नए खिलाड़ी को पहली बार टीम में चुना गया है, जबकि धाकड़ तेज गेंदबाज जैकब डफी की वापसी हो गई है। मैट फिशर को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। 11 जुलाई से यह सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें कुछ खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, क्योंकि वे अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट का हिस्सा हैं। इनमें रचिन रविंद्र का नाम भी शामिल है। पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने 26 वर्षीय मैट फिशर की बात करें तो उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 25 मैचों में उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं। वे इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। अगस्त 2025 में उन्होंने टेस्ट मैच खेला था, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ अप्र...