नई दिल्ली, जनवरी 7 -- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अभी टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही है जो अभी एक महीने दूर है बल्कि उनका पूरा ध्यान भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में भारतीय गेंदबाजों से मिलने वाली चुनौती पर है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और इसके बाद पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। वहीं टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। मिचेल ने मुंबई में 'टीसीएम स्पोर्ट्स' के साथ आयोजित न्यूजीलैंड क्रिकेट 'गोल्फ डे' के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम एक महीने के दौरान टी20 विश्व कप के बारे में सोचेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान भारत के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.