लखनऊ, मार्च 14 -- न्यूक्लियर मेडिसिन अब केवल रोग की पहचान तक सीमित नहीं है। बल्कि इसके उपचार के क्षेत्र में भूमिका बढ़ी है। लक्ष्य आधारित रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी से थायरॉयड कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर सहित कई अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज में नए आयाम जुड़े हैं। इससे मरीजों को अधिक सटीक और व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।ये बातें केजीएमयू न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रकाश ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञों की बैठक में कही। बैठक में प्रदेश स्तर पर न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञों के लिए एक समन्वित मंच (यूपी चैप्टर) और चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।डॉक्टरों ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में तेजी से हो रहे विकास के साथ न्यूक्लियर मेडिसिन के क्षेत्र में कई नए रेडियोट्रेसर विकसित हुए हैं। ...