जमशेदपुर, अगस्त 31 -- भारत की प्रमुख बिल्डिंग मैटेरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने अपने सालाना डीलर कॉन्फ्रेंस न्युवोको उत्कृष्ट शिखर 2026 के माध्यम से चैनल पार्टनर्स के योगदान और साझेदारी का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के 1,800 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ड्रीमर्स, बिलीवर्स, अचीवर्स रही। इसके माध्यम से महत्वाकांक्षा, विश्वास और निरंतर प्रयास से हासिल सामूहिक सफलता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सम्मेलन में न्युवोको उत्कृष्ट सबसे खास जोड़ी नाम से विशेष परिवार-केंद्रित पहल...