दरभंगा, दिसम्बर 29 -- मां श्यामा भक्त परिवार के अध्यक्ष पं. महेश कांत झा ने मां श्यामा मंदिर न्यास समिति से सुदूर देहात में कंबल वितरण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 लाख की प्रावधानित राशि में से कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने न्यास समिति के सचिव सह डीएम कौशल कुमार से यह मांग करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष मेरी ही मांग पर न्यास समिति की बैठक में आपदा मद में 15 लाख रुपये प्रावधानित किये गए थे। न्यासी सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने भी इसकी सहमति दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.