रांची, मई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के सेंटर फॉर लेबर लॉ (सीएलएलआर) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सहयोग से विश्वविद्यालय में शनिवार को पैनल चर्चा सह कार्यशाला का आयोजन किया। न्याय सेतु परियोजना के अंतर्गत- बदलती अर्थव्यवस्था में श्रम कानूनों का सुधार- चौराहे पर खड़े श्रम कानून, विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधिक विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद् सहित रांची और रामगढ़ जिलों के पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) ने हिस्सा लिया और श्रम कानून, न्याय तक पहुंच, पूर्व-मुकदमेबाजी विवाद समाधान तंत्र की समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के उप सचिव अभिषेक कुमार ने हाशिए पर खड़े समुदायों के लिए न्याय को सुलभ उपलब्ध कराने और क...