न्याय श्रुति एप से जुड़ेगी जिले के कोर्ट की कार्यवाही
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। न्यायिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। भारतीय न्याय संहिता की धारा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली सुनवाई अब न्याय श्रुति एप से होगी। मुजफ्फरपुर कोर्ट भी इस एप से जल्द ही जुड़ेगा। इसके माध्यम से मामले के गवाह, पुलिस व डॉक्टर वर्चुअल मोड में गवाही दे सकेंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड से जुड़ेंगे सूबे के सभी न्यायालयप्रशिक्षण की प्रक्रिया दो वर्ष पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस एप को जारी किया था। इस एप से 18 राज्यों को जोड़ा गया था। हाल में बिहार को भी इस सुविधा से जोड़ा गया है। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से कोर्ट के तकनीकी कर्मियों, लोक अभियोजक व पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को मुजफ्फरपुर में भी प्रशिक्षण शुरू हुआ। गृह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.