गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। पटना उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा की जीत पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। जदयू लॉ सेल के वरिष्ठ नेता मोहनीश कुमार शाही ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि वर्मा लंबे समय से सिविल व क्रिमिनल मामलों में प्रभावी पैरवी करते रहे हैं। वे अनुभवी और कर्मठ व्यक्ति हैं। अधिवक्ता हितों की रक्षा, केस पेंडेंसी कम करने और न्यायिक सुधार में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने पहले भी संघ में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी जीत से अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा और न्याय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता वेलफेयर स्टंप शुल्क 25 रुपए से बढ़कर हुआ 50 यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर कोर्ट में दूसरी पाली में नहीं हुआ न्यायिक कार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.