मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बार सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।विशिष्ठ अतिथि मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह इसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय ने कहा कि बार की मजबूती ही अधिवक...