न्याय रथ को किया गया रवाना
पलामू, अगस्त 1 -- मेदिनीनगर। व्यवहार न्यायालय परिसर से न्याय रथ को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने न्याय रथ को रवाना करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। डालसा के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि एक अगस्त से पूरे अगस्त माह तक न्याय रथ पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों का भ्रमण करेगा। विधिक जागरूकता अभियान के तहत पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) गांव-गांव जाकर लोगों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाए। न्याय रथ रवाना होने के अवसर पर प्रधान न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.