आरा, फरवरी 9 -- आरा। छात्र संगठन आइसा की ओर से आज मंगलवार को पटना में न्याय मार्च निकाला जाएगा। मार्च की सफलता को लेकर सोमवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों और महिला छात्रावास में पर्चा वितरण कर हत्या ,हिंसा और बलात्कार के खिलाफ न्याय मार्च में शामिल होने की अपील छात्र-छात्राओं से की गई। आइसा जिला सचिव विकास कुमार ने कहा कि आरा से न्याय मार्च में सैकड़ों छात्र और छात्राएं शामिल होंगी। कहा कि कई जिलों से बलात्कार की घटना सामने आ रही है। पूरे बिहार के बच्चियां और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बिहार में बढ़ते बलात्कार और अपराध पर सरकार अंकुश लगाए। मौके पर आइसा की नीतू, आइसा नेता दीपांकर कुमार, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार , सन्नी पासवान, शोधार्थी संजीत पासवान और राहुल कुमार सहित और कई छात्र शामिल थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.