अररिया, मार्च 13 -- अररिया, विधि संवाददाता। शनिवार 14 मार्च की सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ न्यायमण्डल अररिया प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है। डीएलएसए सेक्रेटरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के निपटारा कराने के लिए गठित 15 बेचों मे न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्तागण को रखा गया है। वही 16 वें बैंच मे कार्यपालिका से संबंधित मामलों का निपटारा के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें क्रिमिनल केसेस के 3200 मामलों को चिह्नित किया गया है, जबकि जिले के सभी बैंक मिलाकर 14 हजार से अधिक मामलों को चिह्नित ...