नैनीताल, दिसम्बर 24 -- बेतालघाट/गरमपानी। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 26 और 27 दिसंबर को खैरना राजकीय इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम बेतालघाट में किया जाएगा। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट आदि खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.