अमरोहा, नवम्बर 1 -- सैद नगली की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव आंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का शुभारंभ वरिष्ठ संकुल शिक्षक खालिदा रफत ने किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दानिया प्रथम व मधु द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में मानवी प्रथम व नूर अफसा द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में नूर अफसा प्रथम व मानवी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में नूर अफसा प्रथम व दानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय सैद नगली प्रथम की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रहीं। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय उझारी सेकेंड की बालिकाएं प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में मोहम्मद अर्श प्रथम व सुहान द्वितीय रहे। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.