अमरोहा, नवम्बर 19 -- मंडी धनौरा। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ अब खेलकूद प्रतियोगिताएं भी जरूरी है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छिपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। जो आगे जाकर क्षेत्र का देश व विदेश में नाम रोशन करती हैं। मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कपसुआ में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसका शुभारंभ एबीएसए, ग्राम प्रधान पंकज त्यागी व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहां प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग की 50, 100, 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में क्रमश अनमोल, अवनी, जय, मयंक, मीनाक्षी, अक्षित, विनय, नवीश, जीतू, रोजिश, नीतू, निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की चक्का, गोला व ऊंची कूद में अंशुल कपसुआ ने प्रथम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.