शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- कलान। शिक्षा को गुणवत्ता परक बनाने व हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए न्याय पंचायतों पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।बाराकलां व विक्रमपुर न्याय पंचायत के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।अभिभावकों, शिक्षकों एवं समुदाय के मध्य संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र नामांकन, नियमित उपस्थिति, निपुण भारत मिशन, विद्यालय विकास तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना रहा।शिक्षा चौपाल में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों को शिक्षा के महत्व, बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बालिका शिक्षा, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।इस दौरान दल सिंह, राजेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.