न्याय न मिलने से क्षुब्ध महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी
संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के भैसाटीकर गांव में शनिवार को एक महिला शिकायत के बावजूद न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । करीब डेढ़ घंटे तक समझाने के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतारा।पीड़ित महिला का आरोप है कि 17 जून को वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ सीवान में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.