न्याय न मिलने पर एसडीएम कार्यालय के बाहर युवक का हंगामा
देवरिया, जून 22 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील में एक माह से चक्कर लगाने के बाद भी न्याय न मिलने पर सोमवार को युवक का सब्र टूट गया। कार्रवाई न होने से नाराज युवक एसडीएम कार्यालय के बाहर हंगामा करने के साथ ही जमीन पर लेट गया। युवक के हंगामा करने के चलते परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। सलेमपुर उपनगर के हरैया वार्ड नम्बर पांच निवासी ऋतिक कुमार सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। साथ ही एसडीएम कार्यालय के गेट पर बैठ गया। उसका कहना था कि विपक्षी ने उसके मकान की भूमि पर जबरन दीवार खड़ी कर ली है। शिकायत की। एक माह से तहसील प्रशासन जांच का केवल आश्वासन दे रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.