नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् के साथ न्याय नहीं हुआ। इसे साइडलाइन कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहाकि आज जब हम राष्ट्रीय गीत की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मना रहे हैं तो यह सच स्वीकार करना होगा कि वंदे मातरम् के साथ जो न्याय होना चाहिए था, नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् अपने आप में पूरा है। लेकिन इसे अधूरा रखने की पूरी कोशिश की गई। रक्षामंत्री ने कहाकि स्वतंत्र भारत में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत को समान स्थान दिया जाएगा। जन गण मन, जो राष्ट्रगान है, हमारी संस्कृति का हिस्सा बन गया, लेकिन वन्दे मातरम के साथ किसी एक्स्ट्रा जैसा व्यवहार किया गया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.