मथुरा, मार्च 22 -- अखिल भारतीय गौतम ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में न्याय शास्त्र के रचयिता महर्षि गौतम का प्राक्टयोत्सव महोली रोड स्थित धर्मदत्त गौतम के निवास ऋषि नगर में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। सभी ने महर्षि गौतम के चित्र पर पुष्प माला व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन वन्दन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सीडीओ राधेश्याम गौतम ने कहा कि महर्षि गौतम ने न्याय दर्शन के प्रथम प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। वे वैदिक काल के एक महर्षि एवं मंत्र दृष्टा थे। ऋग्वेद में उनके नाम से अनेक सूक्त हैं। विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहा महर्षि गौतम ने न्याय दर्शन की रचना की थी, जो भारतीय दर्शन की प्रमुख शाखा है। पूर्व प्राचार्य रामकृष्ण गौतम ने बताया कि महर्षि गौतम के नाम पर गोदावरी नदी का नाम भी गौतमी गंगा है, जो दक...