नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सोशल मीडिया, एल्गोरिदम और मीडिया ट्रायल किस तरह से न्यायपालिका पर असर डाल रहे हैं, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया ने न्याय को 'लाइक्स' के बाजार में तब्दील कर दिया है। 1 अगस्त को CAN फाउंडेशन द्वारा आयोजित 5वें जस्टिस एचआर खन्ना मेमोरियल नेशनल सिम्पोजियम में बोलते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि आज न्यायिक स्वतंत्रता के सामने सबसे बड़ी चुनौती भ्रामक सूचनाएं और एल्गोरिदम-संचालित कंटेंट हैं। ये चीजें किसी केस का फैसला आने से पहले ही जजों की परीक्षा ले रही हैं और जनता की राय को प्रभावित कर रही हैं।'निष्पक्ष न्याय लाइक्स की वेदी पर नीलाम हो रहा है' बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस बागची ने सोशल मीडिया पर जजों को निशाना बनाए जाने को लेकर सख्त टि...