मधेपुरा, मई 9 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता । शहर के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला जज बलराम दूबे, डीएम अभिषेक रंजन, एसपी संदीप सिंह, डीएलएसए सचिव पूजा कुमारी साह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जवाहर झा, प्रधान सचिव पूजा कुमारी साह ने किया। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 3480 मामलों का निष्पादन, चार करोड़ से अधिक की राशि पर हुआ समझौतालोक अदालत का महत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने कहा कि न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है लोक अदालत। उन्होंने कहा कि लोक अदालत ऐसा मंच है जहां मामले का अंत ही नहीं होता है,बल्कि दिल में जमे ईष्या व द्वेष भी निकल जाता है। लोक अदालत में हार-जीत नहीं होता, बल्कि दोनों पक्षों में सामंजस्य, संतुलन भी बन जाता है। जिला जज ने क...