हरदोई, मार्च 28 -- मल्लावां। क्षेत्र के ग्राम पूरनमऊ में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने मकान की सहन की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री दरबार जाने की बात कही है। पीड़ित का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम पूरनमऊ निवासी रमेश ने बताया कि उसके मकान के पश्चिम दिशा में पंचायत भवन स्थित है। आरोप है कि गांव के ही चार नामजद समेत अन्य लोग उसकी सहन की जमीन पर अवैध कब्जा कर कूड़ा-करकट और गोबर डाल रहे हैं, जिससे आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पीड़ित के अनुसार, बरसात के मौसम में बदबू और कीड़े-मकोड़े घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हैं और जानमाल की धमकी भी देते हैं। रमेश ने बताया कि वह मुख्यमंत्री, जिलाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.