बांका, मई 9 -- बांका,निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय बांका परिसर में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान स्वच्छता और अनुशासन को लेकर सख्ती देखने को मिली। लोक अदालत में हजारों की संख्या में लोग अपने मामलों के सुलह और निष्पादन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग पान खाकर न्यायालय परिसर में इधर-उधर थूकते हुए पाए गए। लोक अदालत के निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया और न्यायालय प्रबंधक प्रेमजीत शेखर के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,969 मामलों का निष्पादन, 7.15 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि पर हुआ समझौता । पकड़े गए व...