न्याय के देवता भगवान शनिदेव की मनाई गई जयंती, मंदिरों में जलाए गए दीप
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। न्याय के देवता शनिदेव की जयंती के अवसर पर शनिवार को शनि मंदिरों में श्रद्धा और आस्था के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। शहर भर के शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में बनी रही। शहर के एमपी द्विवेदी रोड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर, सीसी मुखर्जी रोड स्थित शनि मंदिर, छोटी खंजरपुर एसएम कॉलेज रोड शनि मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों के शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। प्राचीन शनिदेव मंदिर के पुजारी परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने बताया कि ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को हर वर्ष शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- न्याय के देवता भगवान शनिदेव की मनाई गई जयंती, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.