हरिद्वार, जनवरी 5 -- कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि जब भाजपा की एक नेत्री को अपनी ही बेटी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, तब भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं उतरे। गर्ग ने सवाल उठाया कि आज वही भाजपा कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है, जबकि तब भाजपा ने चुप्पी साध ली थी। रविवार को कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में न्याय पदयात्रा निकाली थी। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजपा के इस प्रदर्शन पर गर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटी के सम्मान और न्याय की लड़ाई कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि यह लड़ाई प्रदेश की जनता स्वयं लड़ रही है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.