गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर। निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने बक्शीपुर उपखंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघर्ष समिति गोरखपुर के संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजली कर्मियों पर लगातार की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों से ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह बिगड़ चुका है। न्याय की मांग को लेकर बिजली कर्मियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...