लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा लखीसराय के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विभिन्न घटनाओं को लेकर न्याय की मांग की। कैंडल मार्च का मुख्य उद्देश्य नालंदा जिले के नूरसराय में एक महिला के साथ अभद्रता कर उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करना था।इसके साथ ही लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भी लोगों ने आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। वहीं चानन थाना क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में भी थाना प्रभारी पर आरोप लगाया गया कि आवेदन देने के बाद अगले दिन पीड़ित पक्ष को डरा-धमकाकर दूसरा आवेदन लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.