गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार अपराह्न लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्याय, सुशासन, जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत किया। राजेश ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। देश भर में मंदिरों, धर्मशालाओं और जनोपयोगी निर्माण कार्यों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सेवा, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती ...