गया, मई 6 -- भाकपा माले के आगामी 12वें जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर टिकारी-कोंच संयुक्त प्रखंड कमिटी की बैठक शाहगंज स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में 16 से 18 मई को लहेरियासराय, दरभंगा में होने वाली सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने सम्मेलन का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाए जाने के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करना समय की मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की नीतियों के कारण ग्रामीण गरीबों के घरों के साथ-साथ शहरी गरीबों की रोजी-रोटी पर भी हमला हो रहा है। यह भी पढ़ें- गरीबों की रोजी रोटी पर हमला कर रही भाजपा सरकार उन्होंने कहा कि नए टाउनशिप के नाम पर बड़े पैमाने पर बेदखल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.