न्यायिक हिरासत में बंदी की मौत मामले में डीएम ने दिया मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
मधुबनी, अगस्त 11 -- मधुबनी। मंडल कारा के बंदी रौशन कुमार यादव की न्यायिक हिरासत में सोमवार देर शाम हुई मौत मामले को डीएम आनंद शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार वरीय उप समाहर्ता बिरजू दास को जांच की जिम्मेवारी दी गई है। मजिस्ट्रेट 18 बिन्दुओं पर मंडल कारा के अंदर एवं बाहर जांच करेंगे। मौत का कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट मंडल कारा के सेल का निरीक्षण करेंगे। जांच के प्रमुख बिन्दुओं में बंदी जहां रह रहे थे उस वार्ड या सेल की जांच,अगर बंदी सुसाइड करने की कोशिश की तो उससे जुड़े सामग्रियों के प्रबंध कैसे हुआ, क्या खुदकुशी के लिए कोई प्रेरित किया। बंदियों से पूछताछ,हाल के दिनों में किन किन लोगों से मुलाकात हुई। बंदी के परिजनों से बातचीत,पूर्व में नशा सेवन को लेकर जानकारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.