दरभंगा, अगस्त 31 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में जारी संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के छठे दिन दरबार हॉल में वृहत स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति अव्वल दर्जे की थी। अतिथियों ने विश्वविद्यालय के साथ प्रस्तुतियों को काफी सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी कुलपति प्रो. दिलीप कुमार झा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ना भी है। गीत, नाटक और अभिनय के माध्यम से संस्कृत साहित्य में निहित जीवन-मूल्यों, सामाजिक संदेशों तथा नैतिक आदर्शों को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। स्तोत्र-पाठ के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं भारतीय वाङ्मय की भावभूमि से विद्यार्थियों का परिचय हो...