प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में महज दो अंक से जिला टॉपर बनने से चूके ईशान शुक्ल ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 477 अंक प्राप्त कर खुद को जिला टॉपर साबित किया। यही नहीं ईशान ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में भी 10वां स्थान हासिल किया है।ईशान बीए एलएलबी के करने के बाद न्यायिक सेवा में जाना चाहते हैं। उनका रुझान आम जनमानस को न्याय दिलाने की ओर है। ईशान के पिता राकेश कुमार शुक्ल माडर्न साइंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और माता शशिकला इसी विद्यालय के प्रबंधक हैं। ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में आरती और इंटरमीडिएट में तनिश जिला टॉपर यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: हाईस्कूल म...