बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नैन्सी धुन्ना ने बुधवार को विदुर कुटी स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव ने आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षिका लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि आश्रम में कुल 63 वृद्धजन पंजीकृत हैं, जिनमें से फिलहाल 42 यहां रह रहे हैं। सचिव ने उपस्थिति पंजिका, आवागमन रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, दान रजिस्टर और चिकित्सक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। इस दौरान दो कर्मचारियों के हस्ताक्षर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया।वृद्धजनों से बातचीत के दौरान उनकी दिनचर्या, खान-पान और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। एक बुजुर्ग ने कुछ पंखों के खराब होने की शिकायत की, जिस पर तत्काल उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.