नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट के स्वीकार करने पर यह बात कही। यह याचिका सीबीआई कोर्ट द्वारा आप नेताओं को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ दायर की गई है। सचदेवा ने कहा कि झूठ व भ्रम का जीवन छोटा होता है। न्यायिक प्रक्रिया थोड़ी लंबी जरूर होती है, लेकिन अंत में सत्य की ही जीत होती है। दिल्ली भाजपा सीबीआई अदालत का पूरा सम्मान करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.