महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद दौरे पर आए आए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टेट अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सक्षम वकीलों की टीम के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आदेश शिक्षकों के मान-सम्मान से जुड़ा विषय है और इसे न्यायिक प्रक्रिया के जरिए सुलझाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के साथ पहुंचे प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह का शिक्षकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.