न्यायिक पदाधिकारियों पर हमले की वकीलों ने की निंदा
मधुबनी, अप्रैल 9 -- राम शरण साह मधुबनी।जिला अधिवक्ता संघ में वकीलों ने बैठक कर पश्चिम बंगाल में न्यायिक पदाधिकारियों पर हुए हमले की निंदा की। वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बंगाल में न्यायिक पदाधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले की जितनी भी निंदा की जाय कम है। हमले व पत्थरबाजी की घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संघ के अध्यक्ष वासुदेव झा, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ झा, अधिवक्ता राकेश सिंह, अजय कुमार सिंह, कालिका प्रसाद सिंह, नवीन दास, इंद्रदीप सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित यादव, मो कमरे आलम, सुहैल नैय्यर,कैलाश नन्दन मिश्र आदि ने कहा कि बंगाल में संविधान एवं कानून के प्रावधानों की धज्जियां उड़ाई गई है। न्याय प्रणाली से जुड़े लोग मर्माहत हैं। हमलावरों की करतूत से पूरा देश स्तब्ध और मर्माहत है। वकीलों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.