धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, प्रतिनिधि नशा उन्मूलन के मद्देनजर सोमवार को सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी सड़क पर उतरे और जागरुकता रैली निकाली। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत न्यायिक पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के माध्यम से आमजन को नशा से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। पदयात्रा धनबाद सिविल कोर्ट परिसर से निकली और शहर का भ्रमण करते हुए वापस न्यायालय परिसर लौटी। न्यायिक पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नशा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। न्यायिक पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं...