मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। कचहरी परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के लिए 90 हाईटेक फ्लैट का निर्माण होगा। इनके रहने के लिए टाइप-ए के 22 और टाइप-बी क्वार्टर के 68 फ्लैग (यूनिट) बनने हैं। ये भवन बहुमंजिला होंगे। इस पर 21.18 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रवि चंद्र ने टेंडर जारी किया है। इसका निर्माण 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। लिफ्ट से लेकर वाईफाई आदि की सुविधा इसमें उपलब्ध होंगी। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर कचहरी में न्यायिक पदाधिकारियों का आवासीय भवन पुराना भी हो चुका हैं। इससे हादसे की आशंका बनी होती है। डीएम के निर्देश पर भवन प्रमंडल मुजफ्फरपुर ने सर्वे कर नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.