न्यायिक तहसीलदार के पेशकार ने दाखिल खारिज के नाम पर मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार निरोधक दल ने 20 हजार रुपये घूस लेते दबोचा
सीतापुर, मई 19 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने मिश्रिख न्यायिक तहसीलदार के पेशकार समेत दो लोगों को मंगलवार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पेशकार ने दाखिल खारिज के नाम पर रुपये मांगे थे। एंटी करप्शन की कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मिश्रिख निवासी किसान ने दाखिल खारिज कराने के लिए अपील दायर की थी। मिश्रिख तहसीलदार न्यायिक अतुल सेन सिंन के पेशकार अनीस अहमद और कोर्ट में कार्यरत रोहित सिंह दाखिल खारिज कराने के लिए रुपये देने का दबाव बनाने लगे। रोहित सिंह प्राइवेट कर्मी बताया जा रहा है। आरोपपियों ने 20 हजार रुपये मांगी। मंगलवार को अनीस अहमद और रोहित सिंह ने किसान को रुपये लेने के लिए तहसील बुलाया। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.