आरा, सितम्बर 7 -- बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में साक्ष्य उपलब्ध कराने को फिर बढ़ी तिथि आरा, हि.सं.। भोजपुर के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में साक्ष्य उपलब्ध कराने को लेकर एक बार फिर समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 18 सितंबर तक बयान और साक्ष्य न्यायिक जांच आयोग को उपलब्ध कराया जा सकता है।

समाचार का सारांश न्यायिक जांच आयोग के सचिव सह सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुबोध कुमार श्रीवास्तव की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है। तीन सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ित एवं अभियोजक पक्ष को सूचित किया जाता है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस फायरिंग से संबंधित कोई भी अपना शपथ पत्र समर्पित बयान या सुसंगत साक्ष्य (फोटो, मोबाइल नंबर, घटनास्थल का मानचित्र, वीडियो एवं ऑडियो...