प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में तीन सदस्यीय पीठ के गठन के विरोध में वहां के वकील बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने तीन सदस्यीय पीठ के गठन का आदेश वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है। ​बैठक में तीन सदस्यीय पीठ के गठन के आदेश को काला आदेश बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की गई। ​न्यायिक कार्य के बहिष्कार के प्रस्ताव पास होने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संयुक्त सचिव प्रशासन रोहित तिवारी ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष के गत तीन जुलाई के आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखा जाए। उपाध्यक्ष कल्लन उर्फ...