चंदौली, अप्रैल 20 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने से अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर सिविल बार एसोसिएशन चंदौली ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर लेखपाल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्दोष अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमें को समाप्त करने की मांग की है।बीते शनिवार की दोपहर ग्राम पंचायत रिठिया के लेखपाल आकाशदीप और अधिवक्ताओं के बीच तहसील परिसर में कहासुनी के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई थी। मामले में लेखपाल की तहरीर पर थाना नौगढ़ में तीन अधिवक्ताओं सत्यानंद तिवारी, विमलेश सिंह यादव एवं अजीत कोल के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- कार्य दिवस पर अधिवक्ताओं का ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.