चंदौली, अप्रैल 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में अध्यक्ष रामचन्द्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे बीते शनिवार को हुए लेखपाल अधिवक्ता विवाद में अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप में दर्ज मुकदमे को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।अधिवक्ताओं का कहना है कि पीड़ित अधिवक्ताओं की तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन नौगढ़ ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए जनपद व गैर जनपदों के बार संघों से समर्थन की अपील किया है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि लेखपाल पर कार्रवाई एवं तीन अधिवक्ताओं पर फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए गंभीर मुकदमा को वापस लिया जाए। जबतक मांग पूरा नहीं किया गया तो न्यायिक कार्य से विरत ...