लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- तहसील गोला में तैनात एसडीएम (न्यायिक) रेनू मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ता में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में अधिवक्ता संजय वर्मा ने डीएम एवं एडीएम को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि न्यायिक एसडीएम की कार्यशैली से अधिवक्ता व वादकारी संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि न्यायिक कार्यों के निस्तारण में पारदर्शिता की कमी महसूस की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं और आम जनता में रोष है। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक कार्यों के संचालन में सुधार की आवश्यकता है, ताकि वादकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके। अधिवक्ता ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.