न्यायिक अधिकारी ने सुरक्षा की चिंता जताई, गनर बदले जाने पर उठाए सवाल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई कर चुके और मुजफ्फरनगर में अपने पांच माह के कार्यकाल के दौरान 22 लोगों को फांसी की सजा सुना चुके विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या- 3 रवि कुमार दिवाकर ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को बिना उनकी सहमति और सूचना के बदल दिया गया। इसे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। न्यायिक अधिकारी रवि कुमार दिवाकर को शासनादेश एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के पत्र के आधार पर उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवासीय गारद एवं सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि चार जुलाई को उनके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.