संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु एडीआर भवन में नोडल अधिकारी/विशेष न्यायाधीश पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने सभी बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। यह भी पढ़ें- अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों ने की बैठक इसके संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के द्वारा स...